मुफ़्त टूल · QR कोड

मुफ़्त QR कोड जनरेटर

लिंक, WhatsApp चैट, UPI भुगतान, अपने Wi-Fi, नक़्शे की किसी जगह या कॉन्टैक्ट कार्ड का QR कोड बनाइए। रंग चुनिए, PNG या SVG में डाउनलोड कीजिए, या सीधे फ़ोन से भेज दीजिए। ये QR कोड कभी एक्सपायर नहीं होते, साइन-अप नहीं है, और आप जो लिखते हैं वह आपके फ़ोन से बाहर नहीं जाता।

QR कोड बनाइए →साइन-अप नहीं। कोई वॉटरमार्क नहीं। कुछ अपलोड नहीं होता।
  • मुफ़्त
  • शुरू करने के लिए साइन-अप नहीं
  • फोन पर चलता है
  • आपकी फ़ाइलें आपके डिवाइस पर रहती हैं
Read in English

QR कोड किसलिए है?

लिंक

https:// के साथ या उसके बिना, दोनों चलेगा।

रंग, आकार और त्रुटि-सुधार

आपका QR कोड

आपका QR कोड यहाँ दिखेगाब्यौरा भरिए।

QR कोड में यह है

QR कोड कैसे बनाएँ

  1. चुनिए कि यह किसलिए है

    लिंक, टेक्स्ट, WhatsApp, UPI भुगतान, Wi-Fi, लोकेशन, कॉन्टैक्ट कार्ड, फ़ोन कॉल या ईमेल में से एक पर टैप कीजिए।

  2. ब्यौरा भरिए

    आप लिखते जाते हैं और QR कोड साथ-साथ बनता जाता है। गलती हो तो उसी खाने के नीचे बताया जाता है कि क्या ठीक करना है।

  3. डाउनलोड कीजिए या भेजिए

    WhatsApp, दस्तावेज़ और स्क्रीन के लिए PNG लीजिए; प्रिंटर, बैनर और डिज़ाइन के लिए SVG। फ़ोन पर "भेजें" से सीधे किसी को भेज भी सकते हैं।

यह QR कोड जनरेटर क्यों चुनें

कभी एक्सपायर नहीं होता

ये स्थिर (static) QR कोड हैं: आपने जो लिखा वह तस्वीर के अंदर ही है। न अकाउंट, न सब्सक्रिप्शन, न "आपका QR कोड एक्सपायर हो गया" वाला पन्ना।

UPI, WhatsApp, Wi-Fi और बहुत कुछ

UPI ID, रकम और नोट के साथ भुगतान का QR; देश का कोड +91 पहले से भरे WhatsApp चैट का QR; Wi-Fi, लोकेशन, कॉन्टैक्ट कार्ड, फ़ोन और ईमेल। हिंदी नाम भी चलते हैं।

PNG और SVG

चैट और दस्तावेज़ों के लिए PNG, छपाई के लिए SVG जो किसी भी आकार में साफ़ रहता है। 256 से 2048 पिक्सेल तक चुनिए।

आपका ब्यौरा आपके फ़ोन पर रहता है

QR कोड आपके ब्राउज़र में बनता है। Wi-Fi पासवर्ड, UPI ID या फ़ोन नंबर हमें नहीं भेजा जाता और सेव नहीं होता।

अपने रंग

कोड और पृष्ठभूमि के रंग चुनिए। रंग पास-पास हों या कोड पृष्ठभूमि से हल्का हो, तो टूल पहले ही चेताता है।

फ़ोन के लिए बना

बड़े बटन, साथ-साथ बनता नमूना, और WhatsApp या किसी दूसरे ऐप में भेजने के लिए "भेजें" बटन (जिन फ़ोन में तस्वीर भेजी जा सकती है, उनमें)। 320 px चौड़ी स्क्रीन पर भी ठीक दिखता है।

QR कोड बनाने की काम की बातें

सवाल-जवाब

क्या यह QR कोड जनरेटर मुफ़्त है?
हाँ। यह मुफ़्त है: साइन-अप नहीं, वॉटरमार्क नहीं, और जितने चाहें उतने QR कोड बनाइए। यह फ़ोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में चलता है।
क्या ये QR कोड एक्सपायर होते हैं?
नहीं। ये स्थिर QR कोड हैं: आपका लिखा हुआ तस्वीर के अंदर ही है, इसलिए जब तक तस्वीर आपके पास है कोड चलता रहता है। हम इसे बंद नहीं कर सकते, क्योंकि यह हमसे होकर जाता ही नहीं। सिर्फ़ वही चीज़ बंद हो सकती है जिसकी ओर कोड ले जाता है, जैसे कोई वेबसाइट जो हटा दी जाए।
UPI QR कोड कैसे बनाएँ?
"UPI भुगतान" चुनिए, अपना UPI ID (जैसे naam@bank) और नाम लिखिए, और चाहें तो रकम और नोट। तस्वीर डाउनलोड करके भेजिए या छापिए। कोई इसे UPI ऐप से स्कैन करता है तो ऐप में आपका UPI ID भरा हुआ खुलता है। रकम डालेंगे तो भुगतान करने वाला उसे बदल नहीं सकता। यह निजी भुगतान लिंक बनाता है; दुकान को अपने बैंक का दिया QR भी रखना चाहिए।
WhatsApp QR कोड कैसे बनाएँ?
"WhatsApp" चुनिए, देश का कोड देखिए (भारत के लिए +91 पहले से भरा है), नंबर लिखिए और चाहें तो संदेश। कोई कोड स्कैन करे तो WhatsApp उस नंबर की चैट खोलता है और आपका संदेश भेजने के लिए तैयार रहता है।
Wi-Fi QR कोड कैसे बनाएँ?
"Wi-Fi" चुनिए, नेटवर्क का नाम ठीक वैसा लिखिए जैसा दिखता है, सुरक्षा चुनिए (ज़्यादातर घरेलू राउटर में WPA/WPA2) और पासवर्ड लिखिए। ज़्यादातर Android फ़ोन और iPhone कैमरे से स्कैन करने पर नेटवर्क से जुड़ने का विकल्प देते हैं, पासवर्ड टाइप किए बिना। इसे छापकर दीवार पर लगा सकते हैं। याद रखिए कि जिसके पास तस्वीर है वह उसमें से पासवर्ड पढ़ सकता है।
लोकेशन का QR कोड कैसे बनाएँ?
"लोकेशन" चुनिए और जगह या पता लिखिए, या "मेरी लोकेशन लगाएँ" दबाइए। 28.6129, 77.2295 जैसी दो संख्याएँ नक़्शे पर पिन बनाती हैं; बाकी सब Google Maps में खोजा जाता है। फ़ोन पर Google Maps खुलता है।
PNG और SVG में क्या फ़र्क़ है?
PNG सामान्य तस्वीर है: WhatsApp, दस्तावेज़ों और स्क्रीन के लिए। SVG आकृतियों से बना होता है, इसलिए किसी भी आकार में साफ़ रहता है: प्रिंटर, बैनर और डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर के लिए।
त्रुटि-सुधार का कौन-सा स्तर चुनूँ?
ज़्यादातर के लिए "मध्यम" ठीक है। ऊँचा स्तर कोड के कुछ हिस्से के गंदे या फटे होने पर भी उसे पढ़ने देता है, पर तस्वीर बारीक हो जाती है। "ऊँचा" तभी चुनिए जब कोड ऐसी चीज़ पर छपेगा जो घिसती या गंदी होती है।
क्या मेरी जानकारी सुरक्षित है?
हाँ। QR कोड आपके फ़ोन या कंप्यूटर पर बनता है। आप जो लिखते हैं (Wi-Fi पासवर्ड, UPI ID, फ़ोन नंबर) वह हमें नहीं भेजा जाता और सेव नहीं होता। हम सिर्फ़ गिनते हैं कि एक QR कोड बना और किस तरह का, उसमें क्या था यह कभी नहीं।
मेरा QR कोड स्कैन क्यों नहीं होता?
आमतौर पर: दोनों रंग पास-पास हैं, या कोड पृष्ठभूमि से हल्का है; वह इतना छोटा छपा है कि दूर से नहीं पढ़ा जाता; उसमें बहुत टेक्स्ट है (तस्वीर बहुत बारीक); या तस्वीर धुँधली या खिंची हुई है। हल्के पर गहरा रखिए, बड़ा और सरल बनाइए, चारों ओर की खाली पट्टी रखिए, और बहुत कॉपी छापने से पहले अपने फ़ोन से जाँच लीजिए।
क्या मैं अपने रंग चुन सकता हूँ?
हाँ। "रंग, आकार और त्रुटि-सुधार" खोलिए और कोड व पृष्ठभूमि के रंग चुनिए। हल्के पर गहरा सबसे अच्छा स्कैन होता है। रंग पास-पास हों तो टूल चेताता है।

और मुफ़्त टूल

एक से ज़्यादा काम हैं?
Nova Clip वीडियो एडिट करता है, Nova Studio फोटो, Nova Animate कार्टून बनाता है, Nova Audio आवाज़ काटता है, और Nova Forms फ़ॉर्म के लिए फोटो तैयार करता है। सब मुफ़्त, आपके ब्राउज़र में।
Nova Studio देखिए →